बीकानेर: बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, लेकिन किसानों की फसलें हुईं चौपट
बीकानेर जिले सोमवार देर रात से मौसम ने करवट ली और मंगलवार सुबह चार बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दस बजे तक जारी रहा। तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीकानेर के साथ श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। हालांकि रबी फसलों की कटाई के समय हुई इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, खासकर गेहूं