बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत चंदेरी के महोबिया गांव में धसान नदी की धार में फंसे दो किसानों को NDRF की टीम ने निकाला सुरक्षित
बल्देवगढ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेरी के महोबिया गांव में धसान नदी की धार में फंसे दो किसानों को NDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।सुजारा बांध के गेट खुलने से धसान नदी का जलस्तर बढ़ा।जिस कारण धसान नदी की धार में दो किसान फस गए थे।जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।मौके पर कलेक्टर,एसपी एवं बल्देवगढ़ SDM और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।