🚨 इंदौर पुलिस का संकल्प: सुरक्षित त्योहार, शांतिपूर्ण शहर 🚨
आगामी त्योहारों एवं मोहर्रम को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में थाना मल्हारगंज एवं सदर बाजार पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया तथा सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
इंदौर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
#IndorePolice #Indore #FlagMarch #Moharram #PeaceAndHarmony SafeFestival LawAndOrder MalharganjPolice SadarBazarPolice IndoreNews MadhyaPradesh PoliceUpdate ShantipurnShahar Moharram2026
Indore, Indore | Jun 23, 2026