कांके: समाहरणालय में डैम और जलाशयों में बोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हुई बैठक
Kanke, Ranchi | May 4, 2026 समाहरणालय में डैम एवं जलाशयों में बोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर बैठक हुई। रविवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग कराने पर संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी।