भिवानी: भिवानी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत्त सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर में प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त को मांगपत्र सौंपकर उनकी लंबित मांगे जल्द से जल्द पूरी किए जाने की गुहार लगाई। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन भी किया।