भिवानी: भिवानी में सफाई कर्मचारी संघ के नेता परसोत्तम दानव ने कहा मांगों को सरकार कर रही है अनदेखा
प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार उनकी लंबित मांगों के प्रति उदासीन है। जबकि सफाई कर्मचारी स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाता है, उसके बावजूद भी सरकार उनका उत्पीडऩ कर रही है।