खलीलाबाद: बड़गो गांव में क्रिकेट मैच के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से शिकायत
बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी ऋषिराम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि क्रिकेट मैच के विवाद के बाद कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। भाई अंकित घायल हो गए, जबकि भाभी साक्षी के साथ भी अभद्रता की गई। हाकी से हमला होने पर ऋषिराम बेहोश हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है