हाथरस: सदर कोतवाली के सामने ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय पलटा ई-रिक्शा, तीन सवारियां हुई चोटिल
सदर कोतवाली के सामने ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय आज दिन मंगलवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा में बैठी हुई तीन सवारियां चोटिल हो गई। इसी क्रम में हादसे को देखकर वाहनों की कतार लग गई और लोगों की भारी भीड़ ने ई-रिक्शा को सड़क से खड़ा करके हटवाया। जिससे यातायात सुचारू हो सका।