नरवर: नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, 30 हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा को चुनौती दी
शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से सिंधिया रियासत के समय की करीब 400 साल पुरानी दुर्लभ तोप चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि 25 से 30 हथियारबंद बदमाशों ने किले में धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस, पुरातत्व विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्कर गिरोह की संलिप्तता की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है।