हत्या मामले में हुलासगंज पुलिस की कार्रवाई, चार नामजद आरोपित गिरफ्तार
जहानाबाद : हुलासगंज थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हुलासगंज थाना कांड संख्या 408/26, दिनांक 14 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 238 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रूस्तमपुर बेलदारी टोला निवासी सुग्रीव बिंद (37 वर्ष), धीरज बिंद (38 वर्ष), कांग्रेस बिंद उर्फ कांग्रेस कुमार (35 वर्ष) और दिलीप बिंद (44 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 16, 2026