कालपी: नूरपुर गांव में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी जेसीबी मशीन
Kalpi, Jalaun | Apr 12, 2026 चुर्खी क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की, सूचना पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिससे खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया, मौके से जेसीबी कब्जे में लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।