नवाबगंज: बाराबंकी में 22 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, 22 जून को होगा समापन, पहली बार मिलेगा 'स्व-गणना' का मौका
बाराबंकी जनपद में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने गुरुवार करीब 11 बजे बताया कि भारत सरकार और जनगणना निदेशालय के निर्देशों के तहत यह जनगणना दो चरणों में आधुनिक डिजिटल तकनीक और 'स्व-गणना' प्रणाली के साथ कराई जाएगी। जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा।