जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने पयागपुर में विकास और
जनसेवा को बनाया प्रमुख मुद्दा; आनंद सिंह भदौरिया के
नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता बहराइच की
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र-287 में राजनीतिक हलचल
तेज हो गई है। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने क्षेत्र में
विकास, जनसेवा और जनसम्मान को अपनी मुख्य
प्राथमिकता बनाते हुए चुनावी हुंकार भरी है। पार्टी की
ओर से पयागपुर विधानसभा प्रभारी और विधायक प्रत्याशी
आनंद सिंह भदौरिया उर्फ 'अन्नू भैया' के नेतृत्व में
जनसंपर्क अभियान को बड़ा समर्थन मिल रहा है। हाल
ही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अन्नू भैया की
मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर जनसत्ता
दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ग्रहण की। आनंद सिंह
भदौरिया ने जनता के बीच अपनी प्राथमिकताएं साझा
करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, जाति-धर्म से ऊपर
उठकर सर्वांगीण विकास, और गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य,
पक्की सड़कों व रोजगार के विस्तार की बात कही। इसके
साथ ही पलायन रोकने, स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध
कराने और रोटी, कपड़ा, मकान जैसी बुनियादी जरूरतों
सहित किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और
व्यापारियों के सम्मान की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
Anand Shukla Payagpur Shrawsti #payagpur #kaisarganj