सांगानेर: रेनवाल थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में जानलेवा हमले के मामले में एक पुरुष और तीन महिलाओं सहित चार जनों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पिछले एक पखवाड़े से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी धुडाराम, संजू देवी, मंजू देवी और ममता को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।