कोटा के छावनी में आवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची पर हमला कर किया घायल, सीसी टीवी में कैद हुई घटना
बच्ची की चीख सुनकर दौड़े लोग, कुत्ते को भगाकर बचाई मासूम की जान, पहले भी हो चुकी डॉग बाइट की घटना
कोटा में छावनी इलाके में आवारा कुत्ते ने एक मासूम बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। स्वामी विवेकानंद स्कूल के पीछे हुई इस घटना का LIVE CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुत्ता बच्ची को सड़क पर गिराकर घसीटता और हमला करता दिखाई दे रहा है।बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई। हमले में बच्ची के सिर, कलाई और पीठ पर गहरे जख्म बताए जा रहे हैं।खास बात यह है कि इसी इलाके में पहले भी आवारा कुत्ते के हमले की घटना सामने आ चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सफाई कर्मचारी खेमराज पर भी कुत्ते ने हमला कर पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया था।एक ही इलाके में लगातार हमलों से लोगों में दहशत है।
Sangod, Kota | Aug 23, 2026