पीपलू: ग्राम देवरी निवासी युवक ने वीडियो जारी कर बैंक ऑफ बड़ौदा पीपलू के कार्मिकों पर अभद्रता और 10% कमीशन का लगाया आरोप
Peeplu, Tonk | Apr 11, 2026 पीपलू उपखंड क्षेत्र ग्राम देवरी निवासी युवक राजेश गुर्जर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बैंक आफ बडौदा पीपलू के कार्मिकों पर बैंक में आने वाले खाता धारकों व किसानों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। युवक ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्मिकों पर ऋण पर 10% कमीशन लेने का आरोप भी लगाया है।