कुटुंबा: बकरीद को लेकर कुटुंबा में निकाला गया फ्लैग मार्च, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कुटुंबा थाना पुलिस द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।