कोडरमा: कोडरमा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, संत रविदास जयंती व तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा
भाजपा जिला कोडरमा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को 1 बजे गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जन्मस्थली से आए पवित्र कलश को बूथ स्तर तक पहुंचाने और जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।