शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती जारी, 286 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Apr 20, 2026 सोमवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में एसपी के आदेश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने कुल 286 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 247 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चालको को नियमों के प्रति जागरूक भी किया।