म.प्र.शासन द्वारा वर्ष 2025-2026 में सोयाबीन फसल के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। शासन के निर्देशानुसार जिले में कृषि मंडी में व्यापारी एवं कृषकों की उपस्थिति में सोयाबीन खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति द्वारा कृषि उपज मंडी पहुंचकर सोयाबीन खरीदी कार्य का निरीक्षण किया गया।