गुन्नौर: गांव देऊपुरा में शादी के मंडप में दुल्हन की जगह दूसरी बेटी बैठाने को लेकर हुआ हंगामा
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर से मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव देऊपुरा में बरात आई थी। हंसी-खुशी बरातियों का स्वागत किया गया। खाना खाने के बाद बरात चढ़ाई गई। बुधवार सुबह जैसे ही भोर में फेरे का टाइम आया उस समय वधू पक्ष ने दूसरी वधू के साथ फेरे लेने की शर्त रख दी। जिसे सुन बराती और घराती सभी सन्न रह गए जिसका वर पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया।