मेला मैदान रामवन, जिला सतना में आयोजित वसंत उत्सव मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ सांस्कृतिक उल्लास एवं परंपराओं के जीवंत स्वरूप का अनुभव किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, कला एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का प्रभावी।