रामवन मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बसंतोत्सव का शुभारंभ विधायक विक्रम सिंह द्वारा किया गया। बसंतोत्सव के पहले दिन सायंकाल श्रीमती मणिमाला सिंह द्वारा प्रस्तुत बघेलखंड का लोकनृत्य एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम ने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम में लोकसंस्कृति की झलक के साथ भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।