बीकानेर: देशनोक NH 62 पर ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा टल गया
देशनोक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित भूरा कॉम्प्लेक्स के पास ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल उखड़कर ट्रक पर गिर गया। गनीमत रही कि पोल किसी राहगीर या अन्य वाहन पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद विद्युत तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। आसपास के व्यापारियों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे