मंझनपुर: चक हिंगुई में डीएम की चौपाल में विकास का खाका खुला, हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, अफसरों को दिए गए कड़े निर्देश
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने चक हिंगुई में ग्राम चौपाल लगाई। ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ अभियान के तहत आयोजित इस चौपाल में डीएम ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।