रायसेन। वार्ड क्रमांक 1 नरापुरा के निवासी मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वह झुग्गी-झोपड़ी बनाकर वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी परिवार को आवासीय पट्टा नहीं मिला है। पट्टा न होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है।