इटावा: लापता सहायक स्टेशन मास्टर इकदिल का दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर की तलाश
Etawah, Etawah | Apr 7, 2026 इकदिल स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात 30 वर्षीय प्रिंसराज यादव 5 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। स्वजन की सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में उनकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगलवार को दो दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से स्वजन की चिंता बढ़ गई है।