तानसेन: दोस्ती से इंकार करने पर युवती को छेड़ा और धमकाया
Tansen, Gwalior | Jul 15, 2026 ग्वालियर पुलिस ने युवक पर जबरन युवती से बात करने का दवाब बनाकर उसे धमकाने और छेडखानी का मामला दर्ज किया है।दरअसल गोलपाडा किलागेट के नजदीक रहने वाली एक नवयुवती को बिलाल हुसैन नाम का युवक कई दिनों से दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा है।युवती के इंकार करने के बावजूद बिलाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लडकी के घरवालों ने भी बिलाल की शिकायत उसके परिवार से की।