डुमरांव: गोला बाजार में बिजली संकट से मिलेगी राहत, लगेगा नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर, जेई ने एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा
Dumraon, Buxar | Aug 3, 2026 गोला बाजार क्षेत्र में लंबे समय से जारी बिजली संकट से अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में बढ़ते विद्युत लोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान थे। वर्तमान में यहां एक 100 केवीए और एक 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, लेकिन बढ़ती मांग के सामने ये दोनों ट्रांसफार्मर अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।