Ambala Media:"
गांधी जयंती पर असीम गोयल ने सेक्टर-7 से किया मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता सेनानियों के साथ लिया स्वच्छ एवं सुंदर अंबाला बनाने का संकल्प
अंबाला, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर के सेक्टर-7, वार्ड नंबर-12 से मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों और स्वच्छता सेनानियों के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर अंबाला बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया। इसके अलावा एक शौचालय का लोकार्पण किया गया। सेक्टरवासियों ने पुष्पगुच्छ देकर असीम गोयल का स्वागत किया।
स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी
असीम गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया था। वर्ष 2014 में गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया, जिसके बाद देशभर में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को समाज और जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में आमजन को प्रशासन एवं सफाई कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए।
सफाई कर्मचारियों के योगदान को किया सम्मानित
असीम गोयल ने कहा कि स्वच्छता सेनानी प्रतिदिन शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका सम्मान समाज की ओर से उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि विकास और स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक हैं और अंबाला को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में भी जनभागीदारी और स्वच्छता कर्मियों पर विशेष जोर दिया गया है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्षद मनीष आनंद मन्नी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, पार्षद विशाल राणा, विरेन्द्र नाथ, राजेश मेहता, मोनिका मल, गुरप्रीत शाना, हितेष जैन, मुकेश शर्मा, यतिन बंसल, बीनू गर्ग, कमल गुप्ता, संजीव गोयल टोनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, अमन सूद, मार्किट कमेटी चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, योगेश साहनी, यशपाल, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक सहोता, सुरेन्द्र घई, जय गोपाल और मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
Ambala, Ambala | Oct 2, 2026