जबलपुर: रामपुर: अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में युवक पर पुलिस की बर्बरता, वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश
जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे एक युवक, गौरव को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीट दिया था इस मामले पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है