चक्रधरपुर: झारखंड स्थापना दिवस पर नगर परिषद ने स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया, 3.5 किमी दौड़ में कृष्ण चंद्र डांगिल रहे प्रथम
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को नगर परिषद चक्रधरपुर की ओर से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वच्छ शहर के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।