बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव, जीआरपी ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Nov 25, 2025 जीआरपी को सूचना मिली थी कि मालखेड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 के बाहर अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह 8:00 बजे मौके पर जीआरपी जवान पहुंच गए। और पंचनामा कार्रवाई के बाद सबको शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति करीब 50 - 55 वर्ष का हो सकता है।