बीना: खिरिया वार्ड से निकली ऐतिहासिक राम महा बारात, लाखों श्रद्धालु शामिल हुए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Bina, Sagar | Nov 25, 2025 बिना में हर साल की तरह इस बार भी श्री राम जानकी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को खिरिया वार्ड राम नाम सिद्ध पीठ से भव्य श्री राम बारात निकाली गई। भगवान श्री राम पालकी पर सवार होकर बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बारात में प्रदेश भर से अलग-अलग प्रांतों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।