बंजरिया: बाजार समिति बंजरिया से बंजरिया पंडाल जाने वाली सड़क के निर्माण में बाधा आ रहे बिजली पोल को शिफ्ट नही किया जा सका
बाजार समिति बंजरिया से बंजरिया पंडाल जाने वाली सड़क का निर्माण रुक गया है,क्योंकि इसमें बड़ी बाधा पड़ने वाला बिजली का पोल है। पब्लिक एप्प से बात करते हुए पार्षद एहतशामूल हक उर्फ चुनचुन ने बताया कि कुल 8 हाईटेंशन पोल बाधा आ रही है। जिसे हटाने के लिए विद्युत विभाग को कई बार सूचना दी गई। जबकि नाला बन कर तैयार हो चुका है,बारिश में स्थानीय लोगो को होगी भारी परेशानी।