मंगलवार सुबह से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी बादल छाने से मौसम सुहावना बना रहा और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने जिले में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।