मुज़फ्फरनगर: शामली धर्मांतरण प्रकरण पर एक्शन, पुलिस ने शामली जाने से पहले हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को रोका और हिरासत में लिया
शामली के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष शेंकी शर्मा उर्फ अभिषेक शर्मा को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि उन्होंने शामली में प्रदर्शन की घोषणा की थी। सुबह से पुलिस उनके घर के बाहर तैनात रही और बाद में उन्हें थाना सिविल लाइन ले जाकर पूछताछ की।