आमला: आमला में गौ माता के सम्मान में गौ भक्तों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Amla, Betul | Apr 27, 2026 आमला तहसील मे 27 अप्रैल को 5 बजे करीब आमला मे गौ माता के सम्मान मे राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसको लेकर आमला मे बड़ी संख्या मे गौ भक्त ने आमला तहसील कार्यालय मे पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम आमला तहसीलदार को ज्ञापन सौपा हैं। और गोविंद कॉलोनी के हनुमान मंदिर मे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया हैं।