गरखा: गरखा मानपुर सड़क पर गिरा बरगद का विशाल पेड़, आवागमन हुआ बाधित
Garkha, Saran | Sep 26, 2026 गरखा मानपुर मुख्य सड़क पर रामपुर बहरोमठ के समीप शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे बरगद का विशाल पर अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। पेड़ की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार भी टूट कर सड़क पर गिर गया। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई।