ग्वालियर गिर्द: किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास होंगे: अपेक्स प्रशासक का कहना
अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का अपने गृहनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा कार्यकर्ता और किसान नेताओं द्वारा यादव का रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों और उपनगर मुरार तक जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर अपेक्स बैंक के प्रशासक यादव ने कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे।