गुन्नौर: गांव मानकपुर की मढैया में पौधशाला पर तैनात माली के साथ की मारपीट, 15 हजार रुपए छीनने का भी लगाया आरोप
जनपद बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव ग्रेम निवासी पीतमराम ने रविवार रात करीब 9 बजे धनारी थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव मानकपुर की मढ़ैया के समीप पौधशाला में तैनात माली राकेश कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी तमंचा धारदार हथियार और लाठी डंडे लेकर पौधशाला पर पहुंचे थे।