रामपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Jul 7, 2025 सोमवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार श्री बाबा एक्सपोर्ट्स की मालिक ज्योत्सना अग्रवाल ने एक कंपनी डायरेक्टर व उनके परिवार के खिलाफ 1.15 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। अग्रवाल ने मेंथोल क्रिस्टल की बिक्री का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत वापस न लेने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।