समस्तीपुर: रोसड़ा अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर
समस्तीपुर में रोसड़ा अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को रोसड़ा लिपिक अनिल राम को एक सेवा निवृत्त कर्मचारी से 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हडकंप मच गया.