जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने की क्राइम रिव्यू मीटिंग, स्मार्ट पुलिसिंग पर दिया जोर
*बस्तर, 01 अगस्त 2026* - पुलिस अधीक्षक बस्तर *श्री शलभ कुमार सिन्हा* ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम रिव्यू मीटिंग ली। बैठक में जिले के लंबित प्रकरणों, अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। विवेचना में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग तथा समयबद्ध निष्पक्ष विवेचन