कटकमसांडी: उपायुक्त के निर्देश पर बरही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों की जाँच की
उपायुक्त नैंसी सहाय एवं एसीएमओ पदाधिकारी डॉ शशि जायसवाल के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में आज शनिवार 5:00 बजे नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बरही कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती दीपा खलखो एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश गुग्गी के द्वारा संयुक्त रूप से बरही अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।