उदवंत नगर: महिला आरक्षण बिल को लेकर उदवंतनगर की बीजेपी नेत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा, कहा- सड़क से लेकर सदन तक उतरेंगे
महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज हो गई है. भाजपा विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगा रही है. महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के बाद भाजपा नेता सभी जिला मुख्यालय में इसको लेकर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। उदवंत नगर की भाजपा नेत्री वंदना राजवंशी ने महिला आरक्षण संशोधन को लेकर अपनी बातों को रखने का काम किया है।उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा है।