बैराड़: टोरिया रोड पर पुत्र सहित 3 अन्य लोगों ने पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, पुलिस ने मामला दर्ज किया
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले टोरिया रोड कालीमाता मंदिर के पास की है। जहाँ दर्शन करने जा रहे 68 बर्षीय बुजुर्ग प्रहलाद के साथ उनके पुत्र व 3 अन्य लोगो ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने घर भितरवार ले गये। जहा बुजुर्ग ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बैराड़ थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज करायी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।