जामसर थाने के आगे रातभर से धरना जारी,सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के आरोप में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना
बीकानेर - जामसर में क्रिकेट टूर्नामेंट से लौट रहे दाउदसर के सरपंच प्रतिनिधि सफी मोहम्मद पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार कैंपर गाड़ी से टक्कर मारने के बाद लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
सफी मोहम्मद ने जलालसर निवासी एक नामजद युवक सहित 3-4 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जामसर पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए।आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना शुरू किया गया, जो रातभर से जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।