ब्यावर: ब्यावर में कब्रिस्तान भूमि पर अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Beawar, Ajmer | Apr 30, 2026 ब्यावर में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने कब्रिस्तान की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ‘सर्व हिन्दू समाज’ की शिकायत और जांच के बाद की गई। जिला कलेक्टर के आदेश पर टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।