समस्तीपुर: समस्तीपुर के रास्ते जयनगर-टाटानगर के बीच चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस
रेल मंत्रालय ने समस्तीपुर के रास्ते जयनगर -टाटानगर के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड से मंडल प्रशासन को शुक्रवार को पत्र मिलने के बाद ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि ट्रेन किस दिन से चलेगी अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन शनिवार को जयनगर से चलेगी।